MP New CM: मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, 2 उप मुख्यमंत्री भी मिले प्रदेश को
मध्य प्रदेश में सोमवार को भाजपा के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गयी। विधायक दल की आयोजित बैठक में विधायकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव के नाम को चुना है।
मोहन यादव (Mohan Yadav) उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वह शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे हैं। उन्होंने 2013 में उज्जैन दक्षिण से पहली बार चुनाव लड़ा था। इस बार की जीत के साथ वह लगातार तीसरी बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं।
अपने नाम के ऐलान होने के बाद मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। मोहन यादव की शैक्षणिक योग्यता पीएचडी है। 58 वर्ष के नए सीएम मोहन यादव आरएसएस के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भी सदस्य रहे हैं।
इस बैठक में राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को एमपी का डिप्टी सीएम बनाया गया है। तो वहीं नरेंद्र सिंह तोमर विधान सभा के स्पीकर बनेंगे।