GST Collection: अप्रैल के जीसटी कलेक्शन में टूटे सारे रिकॉर्ड, सरकार की झोली में आए 2.10 लाख करोड़ रुपये

GST Collection April 2024: अप्रैल 2024 में सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 12.4 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है, जो घरेलू लेन-देन (13.4 प्रतिशत की वृद्धि) और आयात (8.3 प्रतिशत की वृद्धि) में मजबूत वृद्धि से संभव हुआ है। रिफंड के बाद, अप्रैल 2024 के लिए शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.92 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 15.5 प्रतिशत की शानदार वृद्धि को दर्शाता है।

सभी घटकों में सकारात्मक प्रदर्शन:

अप्रैल 2024 के संग्रह का विवरण:  

  • केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी): 43,846 करोड़ रुपये;
  • राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी): 53,538 करोड़ रुपये;
  • एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी): 99,623 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 37,826 करोड़ रुपये भी शामिल है;
  • उपकरः 13,260 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र किए गए 1,008 करोड़ शामिल हैं।

अंतर-सरकारी निपटानः अप्रैल, 2024 में केंद्र सरकार ने संग्रहित आईजीएसटी से सीजीएसटी को  50,307 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 41,600 करोड़ रुपये का निपटान किया। इसका मतलब है कि नियमित निपटान के बाद अप्रैल, 2024 में सीजीएसटी के लिए 94,153 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 95,138 करोड़ रुपये का कुल राजस्व प्राप्त होगा।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान को दर्शाता है। तालिका-1 अप्रैल 2023 की तुलना में अप्रैल 2024 के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी के राज्यवार आंकड़े दर्शाती है। तालिका-2 अप्रैल 2024 में प्रत्येक राज्य के निपटान के बाद जीएसटी राजस्व के राज्यवार आंकड़े दर्शाती है।

चार्ट: जीएसटी संग्रह में रुझान

अप्रैल 2024 के दौरान जीएसटी राजस्व में राज्यवार वृद्धि

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश अप्रैल-23 अप्रैल-24 वृद्धि (%)
जम्मू और कश्मीर 803 789 -2%
हिमाचल प्रदेश 957 1,015 6%
पंजाब 2,316 2,796 21%
चंडीगढ़ 255 313 23%
उत्तराखंड 2,148 2,239 4%
हरियाणा 10,035 12,168 21%
दिल्ली 6,320 7,772 23%
राजस्थान 4,785 5,558 16%
उत्तर प्रदेश 10,320 12,290 19%
बिहार 1,625 1,992 23%
सिक्किम 426 403 -5%
अरुणाचल प्रदेश 238 200 -16%
नगालैंड 88 86 -3%
मणिपुर 91 104 15%
मिजोरम 71 108 52%
त्रिपुरा 133 161 20%
मेघालय 239 234 -2%
असम   1,513 1,895 25%
पश्चिम बंगाल 6,447 7,293 13%
झारखंड 3,701 3,829 3%
ओडिशा 5,036 5,902 17%
छत्तीसगढ़ 3,508 4,001 14%
मध्य प्रदेश 4,267 4,728 11%
गुजरात 11,721 13,301 13%
दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव 399 447 12%
महाराष्ट्र 33,196 37,671 13%
कर्नाटक 14,593 15,978 9%
गोवा 620 765 23%
लक्षद्वीप 3 1 -57%
केरल 3,010 3,272 9%
तमिलनाडु 11,559 12,210 6%
पुडुचेरी 218 247 13%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 92 65 -30%
तेलंगाना 5,622 6,236 11%
आंध्र प्रदेश 4,329 4,850 12%
लद्दाख 68 70 3%
 अन्य क्षेत्र 220 225 2%
केन्द्रीय क्षेत्राधिकार 187 221 18%
कुल योग 1,51,162 1,71,433 13%

Related Articles

Back to top button