मोदी सरकार ने देश भर में कितनी LED स्ट्रीट लाइटें लगाई, ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने खुद दी जानकारी  

स्ट्रीट लाइटिंग नेशनल प्रोग्राम का शुभारंभ जनवरी 2015 में किया गया था और इसका लक्ष्य पारंपरिक प्रकाश व्यवस्था के स्थान पर एलईडी स्ट्रीटलाइट्स को लगाना था।

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने गुरुवार 14 दिसंबर को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी देते हुए बताया कि देश भर में कितनी एलईडी स्ट्रीटलाइट्स लग चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि देश के किन राज्यों में कितनी लाइट लगाई गयी हैं।

एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड ने अब तक देशभर में लगभग 1.30 करोड़ एलईडी स्ट्रीटलाइट्स लगाई हैं। स्ट्रीट लाइटिंग राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित एलईडी स्ट्रीटलाइट्स की राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार स्थिति निम्नलिखित है।

किस-किस राज्य में कितनी लगी है एलईडी स्ट्रीट लाइटें

क्रम. सं राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश लगाई गई स्ट्रीट लाइट
1 आंध्र प्रदेश 29,47,706
2 असम 28,875
3 बिहार 5,75,922
4 चंडीगढ़ 46,882
5 छत्तीसगढ 3,81,199
6 दिल्ली 3,81,107
7 गोवा 2,07,183
8 गुजरात 9,03,519
9 हरियाणा 85,139
10 हिमाचल प्रदेश 62,982
11 जम्मू और कश्मीर 1,75,022
12 झारखंड 5,34,356
13 कर्नाटक 13,226
14 केरल 4,33,979
15 लक्षद्वीप 1,000
16 मध्य प्रदेश 2,95,417
17 महाराष्ट्र 11,05,231
18 ओडिशा 3,53,808
19 पुद्दुचेरी 1,520
20 पोर्ट ब्लेयर 14,995
21 पंजाब 1,28,855
22 राजस्थान 10,73,238
23 सिक्किम 1,073
24 तमिलनाडु 7,876
25 तेलंगाना 16,82,878
26 त्रिपुरा 76,426
27 उत्तर प्रदेश 12,90,949
28 उत्तराखंड 1,30,338
29 पश्चिम बंगाल 93,532
कुल योग 1,30,34,233

 

विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र का एक संयुक्त उद्यम, एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड देशभर में स्ट्रीटलाइट्स की शत-प्रतिशत एलईडी कवरेज प्राप्त करने में स्थानीय स्वशासन का समर्थन करने की अपेक्षित क्षमता रखता है, यह संबंधित स्थानीय स्वशासन द्वारा बकाया के नियमित भुगतान के भी अधीन है।

 

Related Articles

Back to top button