भाजपा के कैम्पेन सॉन्ग ने लॉन्च होते ही मचाई धूम, मनोज तिवारी के गीत को एक करोड़ दस लाख से अधिक लोगों ने देखा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं प्रदेश महामंत्री सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने शनिवार को सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिती में भाजपा के कैम्पेन सॉन्ग “बहाने नही बदलाव चाहिए, दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए” को लॉन्च किया। संवाददाता सम्मेलन में मनोज तिवारी ने इस गीत को गाकर भी सुनाया।

इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि इस गाने को दिल्ली में खूब पसंद किया जा रहा है। इसकी रिकार्डिंग सफदरजंग के स्टूडियो में हमने रात दो बजे के बाद की पर उत्साह ऐसा था की रिकार्डिंग एक टेक में पूरी हुई।

गीत दिल्ली में बदलाव का कारक बनेगा

मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि सांसद मनोज तिवारी के गीत हमेशा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हैं, यह गीत दिल्ली में बदलाव का कारक बनेगा। मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता शुभेन्दू शेखर अवस्थी एवं भाजपा नेता नीलकांत बख्शी भी उपस्थित थे।

 

दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पूरी दिल्ली में अब सिर्फ एक ही चर्चा हो रही है कि दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए। दिल्ली वाले पिछले 10 सालों से आप-दा सरकार के दिल्ली वालों के पैसों से ऐश करने से त्रस्त है और अब समय आ चुका है जब दिल्ली वाले इसका बदला लेंगे। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी द्वारा गाया गाना दिल्ली में बदलाव लाने में एक अहम रोल अदा करने जा रहा है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में आप-दा सरकार पूरी तरह से दिल्ली वालों पर भ्रष्टाचार के दानव के रुप में आपदा बनकर टूटी है और झूठे वायदें करके दिल्ली के लोगों को ठगने का काम किया है।

जनता को धोखेबाज़ी की टोपी पहनाई

भाजपा दिल्ली अध्यक्ष ने कहा कि यह वो आप-दा सरकार जिसने ईमानदार जनता को धोखेबाज़ी की टोपी पहनाने का काम किया है। उन्होंने कहा हमें भ्रष्टाचार के शीशमहल खड़े करने वाली सरकार को दिल्ली से हटाना है।

पार्टी सॉन्ग दिल्ली के लोगों को खूब पसंद आ रहा है

मनोज तिवारी ने कहा “मैं पिछले कई सालों से दिल्ली में चुनाव के लिए पार्टी सॉन्ग गा रहा हूं और मुझे बहुत गर्व है कि वह दिल्ली के लोगों को पसंद आते हैं। “बहाने नही बदलाव चाहिए, दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए” नाम का इस बार का गीत भी दिल्ली के लोगों को खूब पसंद आ रहा है।”

एक करोड़ दस लाख से अधिक लोगों ने देखा

दिल्ली में चुनावी सभाओं में तो गीत हिट है ही पर सबसे बड़ी सफलता है कि आज तक एक करोड़ दस लाख से अधिक बार लोग इस गीत को सोशल मिडिया पर देख चुके हैं जो किसी राजनीतिक गाने के लिए रिकार्ड समान है।

“बहाने नही बदलाव चाहिए” वीरेन्द्र सचदेवा ने दिया टाइटल

भाजपा सांसद तिवारी ने कहा “दिल्ली के लोग पिछले 10 सालों से इस दर्द से गुजर रहे हैं जो गाने में बताया गया है। मैं तो वीरेन्द्र सचदेवा को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने इस गाने का टाइटल “बहाने नही बदलाव चाहिए” दिया।

आप-दा दिल्ली से जा रही है

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली आज कूड़े, गंदे पानी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। दिल्ली की जनता अब इनके झूठे वायदों पर विश्वास नहीं करने वाली है और अब तो सबने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। इस बार भाजपा की सरकार दिल्ली में आ रही है क्योंकि आप-दा दिल्ली से जा रही है।

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल के वायदें, होर्डिंग्स और नियत सब फर्जी हैं, यूपी-बिहार के लोगों को नकली वोटर कहने पर पूर्व सीएम पर भड़के मनोज तिवारी

Related Articles

Back to top button