भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं ये अभिनेत्रि…

राहुल गांधी सहित कांग्रेस के नेताओं मे अपनी पार्टी को फिर से पहले वाले मुकाम पर लाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिन पर दिन पॉपुलैरिटी कमा रहा हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को महाराष्ट्र में कई फिल्मी सितारों का भी साथ मिल रहा हैं। टीवी सहित तनाम बॉलावुड सितारों ने यात्रा के दौरान राहुल गांधी का हाथ थामा हैं। अमोल पालेकर, सुशांत सिंह, रिया सेन, पूजा भट्ट जैसे कई सितारे पहले ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं और साथ ही साथ दुनिया को भा ये संदेश दे चुके हैं कि वह कांग्रेस के साथ हैं। इसके अलावा अब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा मशहूर टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी बनीं हैं।

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भारत जोड़ो यात्रा की तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी राहुल गांधी का हाथ पकड़ कर चलती हुई दिखाई दे रही हैं। रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी की राहुल गांधी के साथ ये तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी बेहद खुश भी नजर आ रही हैं। कांग्रेस ने तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा – ‘भारत जोड़ो यात्रा को ताकत मिली। मशहूर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी सच्चाई की हमारी इस लड़ाई में शामिल हुईं।’

कि पिछले दो महीने से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही हैं। इसमें प्रसिद्ध अभिनेता अमोल पालेकर और उनकी लेखक तथा फिल्मकार पत्नी संध्या गोखले ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पदयात्रा के महाराष्ट्र चरण के आखिरी दिन पालेकर और उनकी पत्नी यहां यात्रा में शामिल हुए, जहां से रात को यह यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल के साथ पालेकर और गोखले की तस्वीरें साझा की गई हैं।

पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए आज प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर अपनी पत्नी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button