Lok Sabha Elections 2024: ‘पिछली बरसात में मंडी को हुआ था काफी नुकसान’, हिमाचल में बोलीं प्रियंका वाड्रा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के कुल्लू में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछली बरसात के मौसम में मंडी लोकसभा क्षेत्र में भीषण आपदा के कारण व्यापक क्षति हुई थी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आपदा राहत के लिए पर्याप्त प्रयास किये।
प्रियंका वाड्रा ने कहा कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था और सत्ता में आते ही इसे पूरा किया।