बागेश्वर धाम जाएंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

भोपाल । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बागेश्वर धाम गए थे। उन्होंने यहां बागेश्वर सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट भी की थी। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी आज बागेश्वर धाम जाएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 15 फरवरी को छतरपुर के प्रवास पर रहेंगे। शर्मा प्रातः 8 बजे भोपाल से छतरपुर जिले के खजुराहो के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे राजनगर विधानसभा में आयोजित विकास यात्रा में भाग लेंगे। शाम 5 बजे बागेश्वर धाम सरकार, ग्राम गढ़ा पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष यहां हनुमत कथा एवं चतुर्थ 121 कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होंगे।

Others Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button