Sony PlayStation 5 Offer: सोनी ने गेमर्स की मौज करा दी, प्लेस्टेशन 5 पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

कृतार्थ सरदाना। सोनी प्लेस्टेशन 5 (Sony PlayStation 5) की भारत समेत पूरी दुनिया भर में बड़ी दीवानगी बनी रहती है। कुछ महीने पहले तक तो यह हाल था कि प्लेस्टेशन 5 (PlayStation 5) की इतनी भारी मांग थी, कि सोनी (Sony) उसे भारत में उपलब्ध भी नहीं करा पा रही थी। जैसे ही सोनी पीएस 5 (Sony PS 5) भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होता, वैसे ही ग्राहक उसे हाथों हाथ खरीद रहे थे। इस कारण ज़्यादातर समय पीएस 5 (PS5) आउट ऑफ स्टॉक ही देखने को मिल रहा था और ग्राहक इसके उपलब्ध होने का इंतज़ार कर रहे थे।

लेकिन अब लगता है गेमर्स के अच्छे दिन आ गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सोनी प्लेस्टेशन 5 (Sony PlayStation 5) ना सिर्फ भारत में खरीदने को उपलब्ध है। बल्कि सोनी (Sony) ने प्लेस्टेशन (PlayStation) पर भारी डिस्काउंट के रूप में ऑफर भी जारी कर दिया है।

क्या है ऑफर

सोनी प्लेस्टेशन 5 डिजिटल एडिशन कंसोल (Sony PlayStation 5 Digital Edition Console) की कीमत 54,990 रुपये है। अब सोनी अपने इसी पीएस 5 (Sony PS5) पर पूरे 7,500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसके बाद ग्राहकों को सोनी प्लेस्टेशन 5 डिजिटल एडिशन कंसोल (Sony PlayStation 5 Digital Edition Console) 47,490 रुपये की आकर्षित कीमत में मिल रहा है।

यह ऑफर सोनी सेंटर (Sony Center) के साथ सोनी (Sony) की भारतीय आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा ग्राहकों को यह ऑफर क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स जैसे रिटेल चेन स्टोर के साथ फ्लिपकार्ट और एमेज़ोन जैसे ऑनलाइन स्टोर पर भी मिलेगा।

सोनी (Sony) ने इसी प्रकार का ऑफर जुलाई में भी निकाला था। जिसके बाद कंपनी एक बार फिर यह ऑफर लेकर आई है। इस बार यह ऑफर 24 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा।

अच्छी बात यह भी है कि राखी का त्यौहार (Rakhi Festival) भी इसी दौरान 30 अगस्त को आएगा। ऐसे में अगर आप अपने भाई या बहन को कुछ बड़ा और ऐसा गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, जिससे वो झूम उठे तो सोनी प्लेस्टेशन 5 (Sony PlayStation 5) एक बेहद अच्छा विकल्प है।

 

Related Articles

Back to top button