दिल्ली में प्रयाग शुक्ल के चित्रों की प्रदर्शनी, रघु राय और जतीन दास ने गैलरी पायनियर में किया उदघाटन

कृतार्थ सरदाना। जाने माने कवि, कला समीक्षक और चित्रकार प्रयाग शुक्ल के चित्रों और रेखांकनों की प्रदर्शनी दिल्ली में शुरू हो गई है। शुक्रवार 25 अगस्त को प्रसिद्ध छायाकार रघु राय और चर्चित वरिष्ठ चित्रकार जतीन दास ने इस प्रदर्शनी का उद्धघाटन किया तो राजधानी के कई विशिष्ट व्यक्ति भी यहां मौजूद थे।
लाडो सराय दिल्ली की गैलरी पायनियर में आयोजित यह प्रदर्शनी 10 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक कभी भी देखा जा सकता है।
प्रदर्शनी में प्रयाग शुक्ल की लगभग 50 कलाकृतियां हैं। प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर रेखा सूर्या के कबीर गायन ने इस मौके को और भी खूबसूरत बना दिया।
यूं उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ श्रुति लखनपाल टंडन, सत्य साई मथोडकर, अशोक भौमिक, प्रवीण उपाध्याय, सिद्दांत उपाध्याय , असीमा मेहरोत्रा, रवींद्र त्रिपाठी, मीनाक्षी प्रसाद, सुशांत गुहा, राजन फुलारी, कंचन प्रकाश,शिखा सिंह, शंपा,प्रतिभा बालकीर्ति, तिथि, नितिन गौतम,नवाकाश और मीनाक्षी बनर्जी सहित और भी कई व्यक्ति मौजूद रहे।
प्रयाग शुक्ल कहते हैं जब 1970 के दशक में जब मैंने कला पर लिखना शुरू किया था, तब कल्पना भी नहीं की थी कि कभी मैं भी चित्र बनाऊंगा और उनकी प्रदर्शनी आयोजित होगी। लेकिन अब देखिए संयोग से यह मेरी तीसरी चित्र प्रदर्शनी है। इसका श्रेय अपनी छोटी बेटी वर्षिता को देता हूँ। जो अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उसकी स्मृति मुझे संबल देने के साथ कुछ ना कुछ रचनात्मक करने के लिए प्रेरित भी करती रहती है। इसलिए मेरी यह चित्र प्रदर्शिनी वर्षिता को समर्पित है।