राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीए दौरे पर पहली बार आ रहीं लखनऊ

लखनऊ । भारत की राष्ट्रपति दो दिवसीए दौरे पर आज लखनऊ आयेंगी। वह रविवार को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिटि के समापन समारोह में शामिल होंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश में आये कुल निवेश की जानकारी साझा करेंगे। वहीं रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रही हैं।