ओपिनियन पोल से इस पार्टी के हौसले बुलंद

त्रिपुरा में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। आज प्रचार का आखिरी दिन है। 16 फरवरी को 60 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सब के बीच एक ताजा सर्वे के मुताबिक त्रिपुरा में एक बार फिर से भाजपा के लिए अच्छी खबर आने वाली है। त्रिपुरा में फिर भाजपा सरकार बनाने में कामयाब हो सकती है।   इस ओपिनियन पोल के मुताबिक त्रिपुरा की कुल 60 सीटों में से भाजपा गठबंधन को 30 से 35 सीटों के बीच सफलता मिल सकती है। वोट शेयर में भी भाजपा को बढ़त दिखाई देता दिख रहा है। भाजपा गठबंधन को 39 से 42 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है।

ओपिनियन पोल के मुताबिक सीपीएम गठबंधन को 13 से 16 सीटें हासिल हो सकती है। वही टिपरा गठबंधन 11 से 13 सीटों पर अपनी बढ़त बना सकती है। सीपीएम गठबंधन को 38 से 41 प्रतिशत वोट मिल सकता है जबकि टिपरा के खाते में 16 से 21% वोट जाएंगे। इस पर त्रिपुरा में अपना दमखम लगा रही ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए कोई खास अच्छी खबर नहीं है। हालांकि, त्रिपुरा में भाजपा को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। भाजपा गठबंधन ने 2018 में 43 सीटों पर कब्जा किया था। इस जीत के साथ ही भाजपा ने त्रिपुरा में 25 सालों से सीपीएम के शासन को खत्म किया था। इस चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी जबकि 16 सीटों पर सीपीएम गठबंधन जीता था।

इस ओपिनियन पोल के लिए ग्रामीण और शहरी इलाकों के 10000 मतदाताओं के डाटा लिए गए हैं। सर्वे में जनजातियों और गैर जनजातीय क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है। त्रिपुरा में भाजपा अपनी पूरी ताकत लगा रही है। 2018 में भाजपा की ओर से विप्लब देव को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, चुनाव से कुछ समय पहले ही माणिक साहा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। सर्वेक्षण में उत्तर त्रिपुरा जिले की छह में से तीन सीटों पर भाजपा के जीतने की भविष्यवाणी की गई है। इसने यह भी भविष्यवाणी की कि भाजपा सिपाहीजाला जिले की नौ में से चार सीटों पर, दक्षिण त्रिपुरा जिले की सात में से चार सीटों पर, ढलक जिले की छह में से तीन सीटों पर और उनिनाकोटि जिले की पांच में से दो सीटों पर जीत हासिल करेगी।

 

Others Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button