निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट पेश करने से पहले आज (बुधवार) सुबह कुछ समय पहले यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। परंपरा के मुताबिक इस मुलाकात का फोटो जारी किया गया।

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की वजह से इस बजट को अहम माना जा रहा है। आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट है।

Related Articles

Back to top button