दिल्ली में हुई हल्की बारिश, मिली गर्मी और उमस भरे मौसम से थोड़ी राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई। गर्मी और उमस भरे मौसम से काफी राहत महसूस हुई।
मौसम विभाग ने शुक्रवार आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पंजाब में कई जिलों में सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इससे औसत तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।