2023 में सभी 9 राज्यों में चुनाव जीतना जरूरी

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2023 हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हमें 9 प्रदेशों में चुनाव लड़ना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने पूरी कार्यकारिणी से आह्वान किया कि चुनाव के लिए कमर कस लें, हमें सभी 9 राज्यों में जीत दर्ज करनी है। देशभर के 100 लोकसभा क्षेत्रों में 72 हजार बूथ चिह्नित किए गए थे जहां भाजपा कमजोर थी और जहां हमें पहुंचना था लेकिन हम 1 लाख 30 हजार बूथों तक पहुंचे और पार्टी की नीतियों का प्रसार किया।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी अध्यक्षने पीएम मोदी द्वारा दिए गए पंच प्राणों पर भी प्रकाश डाला जिसमें औपनिवेशिक अतीत के निशानों से मुक्ति, भारत की परंपरा पर गर्व करना, विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता, विविधता में एकता और राष्ट्र के प्रति नागरिकों को जिम्मेदार बनाना शामिल है। मोदी जी के आग्रह पर रूस और यूक्रेन के युद्ध को 24 घंटे के लिए रोका गया। जिसके बाद 32 हजार बच्चों को रेस्क्यू किया गया। राजपथ 75 साल चला अब ये कर्तव्य पथ बना। सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति स्थापित की गई। ये चर्चा हमें जरूर करनी चाहिए कि हम गुलामी के अतीत से आगे बढ़ रहे हैं।

गुलामी के दुर्भायपूर्ण अतीत को समाप्त करते हुए 75 साल तक चले ‘राजपथ’ को बदल कर हमने ‘कर्तव्य पथ’ किया, अपनी परंपराओं पर गर्व करते हुए हुए काशी कॉरिडोर बना, महाकाल लोक बना, केदारनाथ का वैभव पुनर्स्थापित हुआ और अब राम मंदिर बन रहा है। एक विकसित भारत का जो हमारा संकल्प था वो साकार होता दिख रहा है। रक्षा सौदे आज पूरी ईमानदारी के साथ हो रहे हैं। बॉर्डर रोड 3600 किलोमीटर तक बने हैं जबकि कांग्रेस के रक्षामंत्री ऐसा करना ही नहीं चाहते थे। नड्डा जी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि हम सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन बना रहे हैं। हमारा फिन-टेक आंदोलन अब दुनिया भर में 40% डिजिटल लेनदेन में योगदान देता है।

Others Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button