बागेश्वर के मुख्य कृषि अधिकारी के कमरे में फायरिंग,बाल-बाल बचे

बागेश्वर: जिले के मुख्य कृषि अधिकारी के कमरे में रात के समय किसी अज्ञात के फायरिंग करने की घटना हुई है। एक गोली उनके कमरे की खिड़की पर लगी, जबकि दूसरा फायर अंदर झोंका गया है। वह बाल बाल बचगए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बीती रात 10 से साढ़े दस बजे के बीच किसी ने उनका मुख्य दरवाजा खटखटाया। वह भीतर के कमरे में थे, उनके उठने तक एक के बाद एक दो फायर किए गए हैं। संयोग से उन्हें नुकसान नहीं हुआ, वर्ना जिस तरह से जाली तोड़कर गोली अंदर मारी गई है, उससे अप्रिय घटना हो सकती थी।

Related Articles

Back to top button