दूरदर्शन ने बनाया संजीव कुमार को गब्बर सिंह

  • प्रदीप सरदाना 

वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक 

दूरदर्शन में पिछले दिनों कई अच्छे बदलाव हुए हैं। समाचारों में भी कार्यक्रमों में भी। लेकिन अब भी जब दूरदर्शन के किसी कार्यक्रम में कोई बड़ी गलती चली जाती है तो अखरता है।

डीडी न्यूज़ पर एक कार्यक्रम आता है ‘सिनेमा की दुनिया’। समाचार देखते हुए अचानक यह कार्यक्रम कभी कभार देखने का मौका मिला तो इसमें पहले भी कुछ गलतियाँ जाती दिखीं। हालांकि कुल मिलाकर यह एक अच्छा कार्यक्रम लगा। लेकिन हाल ही में इसमें जो एक बड़ी गलती गई तो उसे देख दुख हुआ।

कार्यक्रम में महान अभिनेता संजीव कुमार को उनकी पुण्य तिथि 6 नवंबर के मौके पर याद किया गया। लेकिन कार्यक्रम की होस्ट ने संजीव कुमार की उल्लेखनीय भूमिकाओं की बात करते हुए उन्हें फिल्म ‘शोले’ का गब्बर सिंह बता दिया। कोई छोटी मोटी गलती चली जाये तो चलता है। लेकिन यह बात देश के असंख्य बच्चे तक जानते हैं कि ‘शोले’ में गब्बर का किरदार अमजद खान ने किया था। जबकि संजीव कुमार ने ठाकुर की भूमिका की थी।

अब चाहे यह गलती एंकर की ओर से हुई या स्क्रिप्ट लेखक से। लेकिन इसमें दोष दूरदर्शन को जाता है। बेहतर हो यदि इस तरह के शो को ठीक से प्रीव्यू करके ही प्रसारित किया जाये। जिससे दूरदर्शन की गरिमा बनी रहे।

 

Related Articles

Back to top button