अभिनेता शैलेंद्र श्रीवास्तव को डॉक्ट्रेट की उपाधि

  • प्रदीप सरदाना

हम अक्सर सुनते हैं कि कभी अमिताभ बच्चन को तो कभी शाहरुख खान को फ्रांस या किसी अन्य विश्वविद्यालय ने डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि दी। लेकिन यदि किसी टीवी कलाकार को भी डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि मिले तो आश्चर्य  होता है और अच्छा भी लगता है। यह कमाल किया है टीवी के पुराने कलाकार शैलेंद्र श्रीवास्तव ने। शैलेंद्र को हाल ही में फ्रांस के सोरबन विश्वविद्यालय ने डॉक्ट्रेट की उपाधि प्रदान की तो उनका करीब 4 दशक का करियर आँखों के सामने घूमने लगा। मुझे वे दिन याद हो आए जब 1980 के दशक के आरंभ में शैलेंद्र ने दिल्ली से अपनी अभिनय यात्रा शुरू ही की थी।

रंगमंच करते करते शैलेंद्र को जब दूरदर्शन के साइंस फिकशन सीरियल ‘स्पेस सिटी सिग्मा’ में  खलनायक ज़खाकू की भूमिका मिली तो वह यकायक लोकप्रिय हो गए। उस समय एक ही चैनल होता था दूरदर्शन। इसलिए अंदाज़ लगाया जा सकता है कि वह लोकप्रियता कैसी होगी। बाद में शैलेंद्र ने पहले दिल्ली और फिर मुंबई शिफ्ट होकर अब तक करीब 100 सीरियल कर लिए हैं। जिनमें द ग्रेट मराठा, सीआईडी,हम पाँच,आहट,चंद्रकांता,श्री गणेश और जय हनुमान। यूं वह गदर और पानसिंह तोमर जैसी हिन्दी फिल्मों के साथ भोजपुरी और साउथ की कुछ फिल्में भी कर चुके हैं। साथ ही वह एक अच्छे कवि भी हैं। लेकिन अधिक लोकप्रियता शैलेंद्र को टीवी से ही मिली।

Others Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button