धान खरीद के बावजूद 45 हजार 688 किसान नहीं बेच सके धान

जगदलपुर । बस्तर संभाग के 356 जिलों में इस वर्ष लक्ष्य से 113 प्रतिशत अधिक 01 लाख 46 हजार मिट्रिक टन धान खरीदी हुई, बावजूद इसके बस्तर संभाग के 356 जिलों में 02 लाख 48 हजार 233 पंजीकृत किसान में से एक लाख 99 हजार 62 किसानों ने धान बेचा, जब कि 45 हजार 688 किसान धान नहीं बेच सके। वहीं धान खरीद की तारीख आगे बढ़ाने शासन की ओर से किसी तरह का आदेश नहीं है। ऐसे में शेष रह गए किसान अब धान नहीं बेच सकेंगे।

इस वर्ष बस्तर संभाग के सातों जिलों में दो लाख 48 हजार 233 पंजीकृत किसानों से एक लाख 99 हजार 62 किसानों ने धान बेचा है, जबकि 45 हजार 688 किसानों नहीं बेच सके धान नहीं बेच पाएं। जिसमें बस्तर के 14484 किसान, बीजापुर के 2066 किसान, दंतेवाड़ा के 6424 किसान, कांकेर के 8415 किसान, कोण्डागांव के 6906 किसान, नारायणपुर 2774 किसान और सुकमा के 4569 किसान धान नहीं बेचा सके। इस वर्ष किसानों को धान बेचने के लिए राज्य सरकार ने भरपूर समय दिया था, विगत वर्ष 01 दिसंबर से 31 जनवरी तक दो माह का ही समय मिला था। परंतु इस वर्ष 01 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदने का समय मिला। बावजूद इसके 45 हजार किसान धान नहीं बेच सके।

Related Articles

Back to top button