हिमाचल में लगा कांग्रेस को बड़ा झटका, विक्रमादित्य सिंह ने सीएम सुक्खू पर आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा

राज्‍यसभा चुनाव में हार के बाद हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है। विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में उनका सरकार में बने रहना सही नहीं है।

विक्रमादित्य सिंह हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमला -ग्रामीण से विधायक हैं। विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर विधायकों की अनदेखी करने और अपने पिता का अपमान करने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button