भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज लखनऊ में गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रारम्भ होगी। प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हो रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित उत्तर प्रदेश से केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों सहित 700 से अधिक प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्तुत होने वाले प्रस्तावों व एजेंडे पर पार्टी नेताओं ने चर्चा कर ली है। हो रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पूरे शहर को होर्डिंग, बैनर व झंडों से सजाया गया है। देर रात तक पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्यसमिति स्थल पर मौजूद रहकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Related Articles

Back to top button