राज्यपाल आर्लेकर के बेटे की शादी में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के बेटे अमोघ आर्लेकर के गोवा में आयोजित विवाह समारोह में वीआईपी का जमाबड़ा लगा रहा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी परिवार सहित विवाह समारोह में पहुंचकर नव दम्पति को आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे। विवाह समारोह गोवा के महालसा नारायणी मंदिर में संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री सुक्खू गोवा से वापिस दिल्ली लौटेंगे और फिर उनका त्रिपुरा तथा मणिपुर जाने का कार्यक्रम है। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है। सुक्खू का 13 फरवरी को शिमला लौटने का प्रस्तावित कार्यक्रम है।

Related Articles

Back to top button