स्वास्थ्य प्रणाली को बनाएंगे सशक्त: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं और आवश्यक मनुष्यबल उपलब्ध कराकर राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बांद्रा के रंगशारदा सभागार में बालासाहेब ठाकरे आरोग्य रत्न पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि आज बालासाहेब ठाकरे की जयंती है। इस दिन चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से जनता की सेवा कर रहे चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों को सम्मानित करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है। हमारे राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अच्छा काम किया है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे के विचारों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम हो रहा है। एंबुलेंस शुरू करने की संकल्पना बालासाहेब ठाकरे की है। राज्य में एंबुलेंस, अधोसंरचना, मशीनरी और मनुष्यबल उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री सहायता कोष से बड़ी मात्रा में मरीजों की मदद की जा रही है। मुंबई में 250 जगहों पर ”आपला दवाखाना” शुरू किया गया है। ये क्लीनिक घर के करीब स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए शुरू किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री प्रो. डॉ. तानाजी सावंत ने कहा कि ”माता सुरक्षित तो घर सुरक्षित” अभियान के पहले चरण में करीब साढ़े चार करोड़ महिलाओं की जांच की जा चुकी है। दूसरे चरण में सर्जरी को लेकर फैसला लिया जाएगा।

Others Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button