मुख्यमंत्री चौहान ने विश्व वेटलैंड दिवस पर दी शुभकामनाएं

भोपाल । विश्व वेटलैंड दिवस यानि आद्र्रभूमि दिवस है। प्रत्येक वर्ष दो फरवरी को वल्र्ड वेटलैंड डे के रूप में मनाया जाता है। पहली बार यह 1997 में मनाया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व वेटलैंड दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नमभूमि संरक्षण में अपना अमूल्य योगदान देने की अपील की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर अपने संदेश में कहा ‘आपको विश्व वेटलैंड दिवस की शुभकामनाएं। वेटलैंड प्राकृतिक चक्रों को बनाये रखने के साथ जल को प्रदूषण मुक्त और वनस्पतियों-औषधीय पौधों के उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आइये, धरती के संतुलन और समृद्ध मानव जीवन के लिए वेटलैंड के संरक्षण में हम भी सहभागी बनें।

उल्लेखनीय है कि वेटलैंड यानी नदी, तालाब, पोखर और ऐसे जलक्षेत्र जहाँ हमेशा या साल के कई महीने जल भरा रहता है। वेटलैंड पानी को प्रदुषण मुक्त बनाए रखने का काम करती है। वेटलैंड्स जंतु ही नहीं बल्कि पौधों के लिए भी एक समृद्ध तंत्र है, जहां कई उपयोगी वनस्पतियां और औषधीय पौधे प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जिनका इस्तेमाल कई आवश्यक चीज़ों में किया जाता है।

Others Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button