Chandrayaan- 3: डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव की चंद्रयान 3 पर कविता- ‘”चन्द्र विजय हो”

कविता/ डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव
“चन्द्र विजय हो”
जय हो जय हो जय हो।
चन्द्र पे पूर्ण विजय हो।।
दक्षिणी ध्रुव पे चंद्रयान का,
चन्द्र अवतरण सफल हो।
इसरो के वैज्ञानिकों की,
यह साधना सफल हो।
विक्रम स्वविक्रम दर्शाए,
चन्द्र अभियान सफल हो।
प्रज्ञान घुमंतू निर्बाध घूमे,
बाधा ना कोई प्रकट हो।
भारत विश्वगुरु कहलाए,
ज्ञान विज्ञान प्रबल हो।
चंदामामा के रहस्य का,
सत्य प्रत्यक्ष प्रकट हो।
कवि शायरों का भ्रम टूटे,
चन्द्र प्रतीक बदल हो।
चन्द्र पे देश तिरंगा फहरे,
विश्व में देश प्रथम हो।
अशोक सिंह चन्द्र पे गरजें,
दहाड़ से शत्रु विकल हो।
नव संकल्प नई आकांक्षा,
राष्ट्र संकल्प अटल हो।
ब्रह्मा विष्णु महेश त्रिमूर्ति,
यह अभियान सफल हो।
जय हो जय हो जय हो।
चन्द्र पे पूर्ण विजय हो।।