पूर्वी दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने भरा नामांकन, बोले हर कालोनी को प्रधानमंत्री की सोलर पावर योजना से जोड़ेंगे

दिल्ली भाजपा के पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने बुधवार 1 मई को नामांकन से पहले प्रियादर्शनी विहार में जनसभा को सम्बोधित किया। उसके बाद भाजपा लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ए.डी.एम. ऑफिस जा कर अपना नामांकन भरा।

इस दौरान कार्यक्रम मे उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली की सह प्रभारी डा. अलका गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, लोकसभा चुनाव प्रभारी अनिल गुप्ता, लोकसभा चुनाव संयोजक महेन्द्र आहूजा, सह संयोजक लता गुप्ता, जिला अध्यक्ष शाहदरा संजय गोयल एवं मयूर विहार विजेंद्र धामा, मीडिया सहयोगी यासिर जिलानी एवं वरिष्ठ नेता उपस्तिथ रहे। ढोल ताशे, बैंड एवं मोटर बाइक रैली ने कार्यकर्ताओं का पूरे रास्ते उत्साहवर्धन किया।

पुष्कर सिंह धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशा का विकास नित निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा की पूर्वी दिल्ली के भाजपा कार्याकर्ता के चेहरे की मुस्कान और उत्साह देखकर लग रहा है कि दिल्ली में कमल खिलने की शुरुआत सबसे पहले पूर्वी दिल्ली लोकसभा से होगी।

सीएम धामी ने कहा कि पूर्वी दिल्ली में उत्तराखंड से आये लोगों की बड़ी आबादी रहती है जिन्होंने गत 5 वर्ष में देखा है की कैसे हमने वहाँ विकास किया है और यहाँ दिल्ली राज्य में भ्रष्टाचार हुआ है और इसलिए लोगों के पास अब भाजपा को चुनना ही एक विकल्प है।

दिल्ली में भी 2025 में विधानसभा चुनाव जीतेगी भाजपा

भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जो छोटे से छोटे जमीनी कार्यकर्ता को भी लोकसभा का टिकट देती है और शीर्ष नेतृत्व के लिए चुनती है। दिल्ली के कार्यकर्ताओ का उत्साह बता रहा है की इस लोकसभा की जीत के बाद भाजपा दिल्ली में भी 2025 में विधानसभा चुनाव के भाजपा सरकार बनाएगी।

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री व दिल्ली सहप्रभारी डा. अलका गुर्जर ने कहा कि पूर्वी दिल्ली से भाजपा ने सरल स्वभाव के अनुभवी कार्यकर्ता को टिकट दिया है, जो पूर्व में महापौर भी रहा चुके है। निश्चित ही इस बार हर्ष मल्होत्रा के काम के बल पर भाजपा पिछली 2019 की जीत के मुकाबले 10% और अधिक अंतराल से जीत दर्ज करेंगी।

भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि “मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस क्षेत्र के विकास और जन उत्थान की जिम्मेदारी सौपी है उसे मैं अपने पूरे निष्ठाभाव से निभाउंगा।”

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पूर्वी दिल्ली का संसदीय क्षेत्र ओखला से विकास मार्ग होता हुआ गांधी नगर तक जाता है और यह मेरा संकल्प है की पूरा क्षेत्र 2029 में एक समान साफ एवं सुन्दर दिखे। हम पूर्वी दिल्ली की हर कालोनी को प्रधानमंत्री की सोलर पावर योजना के लाभ से जोड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button