दिल्ली में अब ट्रिपल इंजन सरकार, सरदार राजा इकबाल सिंह बने दिल्ली नगर निगम के महापौर, जय भगवान यादव बने उप महापौर, वीरेन्द्र सचदेवा ने दी बधाई

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भाजपा प्रत्याशियों सरदार राजा इकबाल सिंह को दिल्ली नगर निगम का महापौर एवं जय भगवान यादव को उप महापौर चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाऐ दी हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा का महापौर एवं उप महापौर चुने जाने के साथ ही निगम का प्रशासन एवं नागरिक सेवाएं सुचारू रूप से चलने की राह प्रारब्ध हुई है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि नए महापौर शीघ्र दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के गठन की राह खोलेंगे ताकि निगम के आर्थिक एवं प्रशासनिक निर्णय पुनः दिल्ली नगर निगम एक्ट 1957 के अनुसार होना शुरू हो सकें। इसके लिए नवनिर्वाचित महापौर शीघ्र स्थाई समिति का गठन सुनिश्चित करेंगे ताकि दिल्ली वालों को ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ अतिशीघ्र मिलना शुरू हो।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में जलभराव की समस्या को लेकर एक्शन मोड में आई रेखा सरकार, सीएम बोलीं हमारी कोशिश लोग बिना किसी परेशानी के मानसून का स्वागत कर सकें

Related Articles

Back to top button