PM Modi Mauritius Visit: पीएम मोदी ने मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान पाने के बाद बोली यह बड़ी बात

मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजधानी पोर्ट लुइस में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ से सम्मानित किया। पीएम मोदी को मिला यह 21वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

पीएम मोदी ने भारत से सदियों पहले मॉरीशस आए पूर्वजों को समर्पित किया पुरस्कार

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्ण विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करते हुए पुरस्कार को भारत से सदियों पहले मॉरीशस आए पूर्वजों और उनकी सभी पीढ़ियों को समर्पित किया।

https://twitter.com/narendramodi/status/1899762779445231817

सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक बंधनों को सम्मान

मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान सम्मानित प्रधानमंत्री ने हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सिर्फ उनका नहीं बल्कि 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और मॉरीशस के बीच के रिश्ते के सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक बंधनों को सम्मान है। साथ ही प्रधानमंत्री ने अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया कि भारत-मॉरीशस रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

मॉरीशस के पीएम ने की पीएम मोदी को सम्मानित करने की घोषणा 

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम ने कल एक सामुदायिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को उनके देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी सम्मान के वास्तविक अधिकारी हैं।

इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत सरकार की ओर से राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मीना को ‘ओवरसीज सिटिजन आफ इंडिया’ (ओसीआई) कार्ड प्रदान किया था। यह कार्ड भारत में आवाजाही की वीजा सुविधा प्रदान करता है और भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- PM Modi Mauritius Visit: पीएम मोदी को मिलेगा मॉरीशस क सर्वोच्च सम्मान, बोले आस्था का संबंध मित्रता का बहुत बड़ा आधार

Related Articles

Back to top button