Kakabhushundi Ramayan: सागर बना रहे हैं दूरदर्शन के लिए एक और नयी ‘रामायण’, बोले दर्शकों को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा

  • प्रदीप सरदाना 

वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक 

सन 1987 में फ़िल्मकार रामानन्द सागर (Ramanand Sagar) ने दूरदर्शन (Doordarshan) के लिए जो ‘रामायण’ (Ramayan) सीरियल बनाया था, उसका आज भी कोई मुक़ाबला नहीं है। हालांकि सागर की ‘रामायण’ (Ramayan) के बाद कुछ अन्य निर्माताओं ने ‘रामायण’ (Ramayan Serial) को अपने अपने ढंग से बनाया। जिनमें कुछ ‘रामायण’ (Ramayan) सीरियल भव्यता और तकनीकी रूप से सागर की ‘रामायण’ (Ramayan) से चाहे अच्छे थे। लेकिन जो आनन्द, जो रस, जो भक्ति भावना सागर की ‘रामायण’ (Ramayan) में है, वह बेमिसाल है।

 

रामानन्द सागर के पुत्र प्रेम सागर बना रहे हैं नई रामायण

यही कारण है कि आज 37 बरस बाद भी वह ‘रामायण’ (Ramayan) ही दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। अब एक अंतराल के बाद रामानन्द सागर (Ramanand Sagar) के पुत्र प्रेम सागर (Prem Sagar) दूरदर्शन (Doordarshan) के लिए एक और ‘रामायण’ (Ramayan) सीरियल बनाने जा रहे हैं। उनकी इस नयी रामायण प्रस्तुति का नाम है–‘’ ‘काकभुशुंडि रामायण’ (Kakabhushundi Ramayan)। इस रामायण (Ramayan) की रचना वाल्मीकि रामायण (Valmiki Ramayan) के बाद हुई थी। इसलिए इसे प्राचीनतम रामायण में माना जाता है। इस रामायण (Ramayan) में 36 हजार श्लोक और कुल 4 खंड हैं।

प्रेम सागर (Prem Sagar) बताते हैं-‘’हम ‘काकभुशुंडि रामायण’ (Kakabhushundi Ramayan) की शूटिंग जून के पहले सप्ताह से शुरू करने जा रहे हैं। आने वाले 6 महीनों में हम इसकी शूटिंग गुजरात की सीमा के निकट महाराष्ट्र स्थित कलाश्री के अत्याधुनिक कॉन्टिलो स्टूडियो में करेंगे। इसके एक–एक घंटे के कुल 52 एपिसोड होंगे। कलाकारों का चयन हमने कर लिया है। सीता की भूमिका के लिए भी कलाकार का चयन हो गया है। राम के लिए भी नाम लगभग तय है। बस उनकी एक और लुक टेस्ट लेने के बाद हम कलाकारों के नामों की घोषणा कर देंगे।‘’

आपने ‘काकभुशुंडि रामायण’ (Kakabhushundi Ramayan) बनाने का क्यों सोचा जबकि आप टीवी की सर्वाधिक सफल और लोकप्रिय ‘रामायण’ (Ramayan) पहले ही बना चुके हैं ? यह पूछने पर प्रेम सागर (Prem Sagar) बताते हैं-‘ ‘’रामायण कथा को कितने ही ढंग से कहा गया है। ‘काकभुशुंडि रामायण’ (Kakabhushundi Ramayan) में बहुत सी बातें ऐसी हैं जो लोगों के सामने नहीं आयीं। इसमें राम जन्म से लेकर सरयू नदी तक कितने ही प्रसंग विस्तार से और अलग ढंग से कहे गए हैं। इसलिए मैं समझता हूँ ये सब लोगों को दिखाना चाहिए।‘’

सागर की नयी रामायण भी दर्शकों को पसंद आएगी-कंचन प्रसाद

उधर दूरदर्शन महानिदेशक (Doordarshan DG) कंचन प्रसाद (Kanchan Prasad) बताती हैं-‘’हमको खुशी है कि सागर परिवार दूरदर्शन के लिए एक और रामायण (Ramayan) बनाने जा रहा है। दूरदर्शन (Doordarshan) की उस ‘रामायण (Ramayan) को आज भी सर्वाधिक दर्शक मिलते हैं। उम्मीद है सागर की यह नयी रामायण (Ramayan) भी दर्शकों को पसंद आएगी।‘’

यह भी पढ़ें- DD Kisan: दूरदर्शन में भी हुई आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की एंट्री, AI एंकर्स से बदलेगा डीडी किसान का अंदाज़

Related Articles

Back to top button