Delhi Election 2025: सर्वोच्च न्यायालय की बंदिशों के बावजूद अरविंद केजरीवाल फिर सीएम बनने का दिखा रहे है सपना, न्यायिक व्यवस्था का कर रहे हैं बड़ा अपमान, बोलीं कमलजीत सहरावत

दिल्ली भाजपा की महामंत्री एवं सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा है कि दिल्ली की महिलाओं का इससे बड़ा अपमान नही हो सकता कि आतिशी मार्लेना मुख्यमंत्री पद पर होते हुए भी यह घोषणा कर रही हैं कि अगर उनकी पार्टी जीती तो अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री होंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि बेहतर होता कि आतिशी मार्लेना कौन भाजपा का मुख्यमंत्री होगा जैसे कयास लगाने की जगह यह सोचतीं की जिस व्यक्ति पर सर्वोच्च न्यायालय की बंदिशें हैं वह अरविंद केजरीवाल किस मुंह से पुनः मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

कमलजीत सहरावत ने आगे कहा है कि जब कोई यह कहता है की दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होगा वह तीन गलतियां करता है :

1. केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने की कल्पना भारत की न्यायिक व्यवस्था का अपमान करता है जिसने केजरीवाल के मुख्यमंत्री के रूप में काम करने पर रोक लगाई है।

2. जब कोई कहता है की अगला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होगा वह यह तय करता है कि आताशी चुनाव हारेंगी और मुख्यमंत्री पद खाली होगा।

3. जब कोई कहता है कि अरविंद केजरीवाल आई.आई.टी. से पढ़े हैं तो मुख्यमंत्री बनने के अधिकारी हैं तो वह लोकतंत्र का अपमान करता है क्योंकि लोकतंत्र में मुख्यमंत्री किसी शिक्षा डिग्री के आधार पर नही जनता के चुने विधायकों के समर्थन से बनता है।

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल के वायदें, होर्डिंग्स और नियत सब फर्जी हैं, यूपी-बिहार के लोगों को नकली वोटर कहने पर पूर्व सीएम पर भड़के मनोज तिवारी

Related Articles

Back to top button