Covid19 Update: तेज़ी से बढ़ रहा है कोरोना, जानिए पिछले 24 घंटे में कितने आए नए केस
देश में कल 6,155 लोगों में कोविड की पुष्टि हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय बताया है कि इस अवधि में 2,200 मरीज संक्रमण मुक्त हुए।
मंत्रालय ने कहा है कि इस समय देश में 31 हजार से अधिक कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है और स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने बताया कि कल कोविड वैक्सीन की 1,900 खुराक दी गई। देश में अब तक दो अरब 20 करोड़ 66 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी है।