Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज (शनिवार) को अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने 29 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। बीजेपी ने कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है, जबकि नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है।

रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कैलाश गहलोत को बिजवासन विधानसभा सीट से टिकट दिया है।बीजेपी की लिस्ट में रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, आदर्श नगर विधानसभा से राजकुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नागलोई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी (एससी) से राजकुमार चौहान,  शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग (एससी) से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर (एससी) से राजेंद्र कुमार आनंद और राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा के नाम हैं।

इनको भी मिला टिकट

इसके अलावा जनकपुरी विधानसभा सीट से आशीष सूद, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आरके पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर (एससी) से खुशीराम चुनार, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रविंद्र सिंह नेगी,  कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधीनगर से सरदार अरविंद सिंह लवली, सीमापुरी (एससी) से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंदर महाजन और गोहाना से अजय महावर को उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button