Delhi Election 2025: हरियाणा से जहरीला पानी मिलना अरविंद केजरीवाल का फिल्मी ब्यान, दिल्ली जलबोर्ड की रिपोर्ट ने खोली पोल, बोले वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि हार की हताशा ने अरविंद केजरीवाल को इतना बेबस कर दिया है की वह दिल्ली वालों को डराने भयभीत करने पर उतारू हो गये हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का ब्यान की हरियाणा दिल्ली को जहरीला पानी दे रहा है पूरी तरह से झूठा ब्यान है। दिल्ली जलबोर्ड के मुख्य अधिकारी की रिपोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहरीले पानी के झूठे ब्यान की पोल खोल दी है।

हरियाणा से जहरीला जल मिलना पूरी तरह फिल्मी ब्यान

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक जीवन यात्रा पर झूठी कल्पनाओं और फिल्मी कहानियों का बड़ा प्रभाव रहा है और केजरीवाल का यमुना को हरियाणा से जहरीला जल मिलने का बयान पूरी तरह फिल्मी ब्यान लग रहा है।

भाजपा नेता ने कहा “अकसर हमने फिल्मों में खलनायकों को कुएं का पानी जहरीला होने का भय दिखाते देखा है और वो ही चंद वोट पाने के लिए हमने केजरीवाल को करते देखा है।”

हरियाणा दिल्ली को मानक अनुसार पानी देता है

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली वाले भलीभांति जानते हैं हरियाणा दिल्ली को मानक अनुसार पानी देता है पर वजीरपुर से ओखला की यात्रा में केजरीवाल की लापरवाही से नदी में गिरने वाले लगभग 42 बिना उपचार के नाले यमुना जल को प्रदूषित करते हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली वाले जानते हैं कि उनको आज जो गंदा पानी मिल रहा है वह अरविंद केजरीवाल – आतिशी सरकार द्वारा दिल्ली जलबोर्ड के जल उपचार केंद्रों को बर्बाद करने का नतीजा है।

यह भी पढ़ें- Delhi BJP Manifesto 3: दिल्ली चुनाव के लिए आ गया भाजपा का पूरा संकल्प पत्र, अमित शाह ने तीसरे भाग को जारी करते हुए की कई बड़ी घोषणाएँ

Related Articles

Back to top button