सीएम रेखा गुप्ता ने 5 महीने में रचा इतिहास, विधानसभा के मानसून सत्र में पारित किये 3 तीन महत्वपूर्ण विधेयक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जल्द ही संपन्न हुए दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक मानसून सत्र का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने बताया कि 4 से 8 अगस्त तक चले इस सत्र में पांच महीने के कार्यकाल में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पारित करके उनकी सरकार ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
वहीं उन्होंने पिछली सरकार के विफलता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पांच साल में महज़ 14 विधेयक ही पास कर पाई। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ सीएजी रिपोर्ट के आधार पर विपक्ष के भ्रष्टाचार को उजागर किया, साथ ही फांसीघर जैसे भ्रामक ऐतिहासिक फेरबदल पर भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता में कहा हमारी प्राथमिकता राजनीतिक नौटंकी नहीं, बल्कि रचनात्मक बहस और जनसमस्याओं के समाधान पर केंद्रित शासन है। हर विधायक को बोलने का अवसर मिला, विपक्ष को भी बराबर का समय दिया गया, ताकि सदन वास्तव में जनता की आवाज़ बन सके।
सीएम रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया मात्र पांच महीनों में 3 अहम विधेयक पारित, जबकि पिछली सरकार ने पूरे पांच वर्षों में केवल 14 विधेयक पारित किए थे (जिनमें से अधिकांश वेतन संशोधन और जीएसटी से संबंधित थे)।
मुख्यमंत्री ने सदन लोकतांत्रिक व्यवस्था को रेखांकित करते हुए बताया कि अनुच्छेद 280 के तहत सदस्यों ने अपने मुद्दे सदन में रखे और 62 विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वर्षों से लंबित दिल्ली स्कूल शिक्षा (पारदर्शिता एवं शुल्क विनियमन) विधेयक पारित बहुमत से पारित हुआ। जिससे निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगेगी और अभिभावकों को राहत मिलेगी।
सीएम ने बताया कि सत्र में पेश दो सीएजी रिपोर्ट ने पूर्ववर्ती आमआदमी पार्टी की सरकार के शासन के दौरान वित्तीय अनियमितताओं की पोल खोल दी। यमुना सफाई, अमृत योजना और अन्य परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से मिले फंड का सही उपयोग नहीं किया गया। यहां तक कि 52,000 करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व के लिए उपयोगिता प्रमाणपत्र तक दाखिल नहीं किए गए। कई योजनाएं सिर्फ कागज़ों में चलती रहीं, जबकि जनता को कोई लाभ नहीं मिला। सीएम ने इसे दिल्ली की जनता के साथ सीधा विश्वासघात बताया और कहा कि हमारी सरकार हर रुपये का उपयोग जनता के हित में पारदर्शी ढंग से कर रही है। न पैसा लटकने दिया जाएगा, न भ्रष्टाचार को बख्शा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विधानसभा परिसर में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा फैलाए गए झूठ और प्रोपेगेंडा को को खारिज़ किया। ‘फांसी घर’ जैसी नकारात्मक राजनीति जो न सिर्फ ऐतिहासिक फेरबफल की कोशिश थी बल्कि सदन के गौरवपूर्ण इतिहास पर कालिख पोतने का कार्य भी था। ऐतिहासिक तथ्यों के साथ फांसी घर के भ्रम को खत्म कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया सदन कानून निर्माण और जनहित के लिए है, न कि भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के लिए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भरोसा जताया कि दिल्ली सरकार आने वाले सत्रों में भी पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी। उन्होंने कहा हमारी सरकार का हर निर्णय और हर नीति जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए है। यही हमारा संकल्प और यही हमारी पहचान है। साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और बताया कि स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सरकार के तरफ से 22 लाख तिरंगे वितरित किए जाएंगे।