Ram Mandir Pran Pratishtha: राम लला के स्वागत में केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान, सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन तक रहेंगे बंद
![](https://www.punarvasonline.com/wp-content/uploads/2024/01/1607311219-0037-e1705594564955.jpg)
केंद्र सरकार ने राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रखने की घोषणा की है।
आदेश में कहा गया है कि 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा पूरे भारत में मनाई जाएगी। कर्मचारियों को उत्सव में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।
यह भी सलाह दी जाती है कि भारत सरकार के सभी मंत्रालय/विभाग उपरोक्त निर्णय को सभी संबंधितों के ध्यान में लाएं।