Navratri 2023: दुर्गा नवमी देश ही नहीं विदेशों में भी धूम धाम से मनाई जा रही है

मां दुर्गा की शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि का आज नौवां दिन है, शारदीय नवरात्र के नौंवे दिन महानवमी पर्व को भारत के अलावा विदेशों में भी भारतीय प्रवासियों द्वारा मनाया जा रहा है।
यह त्यौहार के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है, नौ दिनों तक चलने वाला यह त्यौहार पूरी भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व राक्षस महिषासुर पर देवी दुर्गा की विजय का भी प्रतीक है।
नवरात्रि का उत्सव अमेरिका, ब्रिटेन और विदेशों में कई अन्य स्थानों पर भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। विदेशों में तरह-तरह के डांडिया और गरबा कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं।
सेंट्रल जर्सी के इंडो-अमेरिकन कल्चरल फाउंडेशन ने इस साल का गरबा आयोजन मोनरो में एक नए स्थान पर आयोजित किया। यहां पर भारतीय उपमहाद्वीप के निवासियों की अत्यधिक आबादी है। ब्रिटेन में, हेरिटेज बंगाल ग्लोबल ने दुर्गा पूजा उत्सव की तर्ज पर, टेम्स नदी पर देवी दुर्गा की मूर्तियों के साथ नाव की सवारी की एक अनूठी प्रतिकृति को प्रस्तुत किया।