भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आतिशी के झूठ का किया पर्दाफ़ाश

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली सरकार के अन्य मंत्रियों की ही तरह मंत्री आतिशी झूठ एवं भ्रम फैलाते हुऐ अपने पद की गरिमा का भी ख्याल नही रखती हैं।

आतिशी ने एक ट्वीट करके भ्रम फैलाने का प्रयास किया की कालका जी के भूमिहीन कैम्प मे डी.डी.ए. मकान तोड़ रहा। ट्वीट का गुप्त मकसद है यह फैलाना की डी.डी.ए. बिना वैकल्पिक फ्लैट दिये लोगों के घर तोड़ रहा है जबकि वास्तविकता इसके ठीक विपरीत है।

भूमिहीन कैम्प के सभी 1862 निवासियों को फ्लैट आवंटित हो चुके हैं। इनमें से 1200 से अधिक फ्लैट का कब्जा भी ले चुके हैं। DDA भूमिहीन कैम्प में केवल उन्ही घरों को तोड़ रहा है जिनके रहने वाले वहाँ से फ्लैट में शिफ्ट हो चुके हैं और वह भी कानूनी कार्रवाई पूरी करके।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार अपना वादा पूरा करती है और उसने भूमिहीन कैम्प के लोगों से भी अपना वादा 100 प्रतिशत पूरा किया है।

Related Articles

Back to top button