डीडी न्यूज़ के स्टार एंकर अशोक श्रीवास्तव को लन्दन में मिला यह विशिष्ट सम्मान

डीडी न्यूज़ (DD News) के स्टार एंकर और वरिष्ठ सलाहकार संपादक अशोक श्रीवास्तव (Ashok Shrivastav) को हाल ही में, ब्रिटेन के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में भारत गौरव स्वदेशी सम्मान से सम्मानित किया गया।

हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में आयोजित एक कार्यक्रम में ब्रिटेन के सांसद राज लुम्बा ने अशोक श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्हें यह विशिष्ट सम्मान मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए दिया गया।

कांफ्लुएंस संस्था द्वारा लंदन में आयोजित इस सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि भारत की केन्द्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) थीं l कार्यक्रम में पूर्व सांसद और प्रतापगढ़ की राजकुमारी रत्ना सिंह के साथ चुनाव आयोग के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद आमीन को भी भारत गौरव स्वदेशी सम्मान से सम्मानित किया गया।

बता दें यह सम्मान समारोह लन्दन में तीन दिवसीय भारत महोत्सव का अहम हिस्सा था। कांफ्लुएंस संस्था भारत की कला, संस्कृति और कलाकारों को दुनिया भर में मंच देने के लिए 5 बरसों से लगातार अलग-अलग देशों में भारत महोत्सव का आयोजन कर रही है। जिसमें अलग अलग क्षेत्रों में काम करने वाली विशिष्ट भारतीय विभूतियों को स्वदेशी भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाता है l

अशोक श्रीवास्तव को पत्रकारिता में यूं अब 30 वर्ष होने को हैं। करीब 20 बरसों से वह दूरदर्शन (Doordarshan) से जुड़े हैं। लेकिन उन्हें लोकप्रियता और खास पहचान डीडी न्यूज़ के शो ‘दो टूक’ से मिली। जिसे वह पिछले 7 बरसों से प्रस्तुत कर रहे हैं। इस समय ‘दो टूक’ डीडी न्यूज़ का सर्वाधिक लोकप्रिय शो बन चुका है।

Related Articles

Back to top button